सम्बंधित जानकारी
- UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर
- यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला
- यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी
- पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ
- UP सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, जिसने भी राम पर लिखा वह महान हुआ
योगी सरकार से क्यों नाराज हैं भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर, क्या है राम कलश यात्रा से कनेक्शन?
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं।
Uttar Pradesh news in hindi : उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं।
नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं। फटे कुर्ते में संवाददाताओं के सामने आए भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके कपड़े फाड़े हैं।
योगी सरकार से क्यों नाराज हैं भाजपा विधायक : लोनी में राम कलश यात्रा को रोके जाने से नंद किशोर गुर्जर खासे नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को लोनी की महिलाएं राम कलश यात्रा निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गये।
अपर पुलिस आयुक्त (अंकुर विहार) अजय कुमार सिंह ने बताया कि विधायक और उनके समर्थक बिना किसी अनुमति के यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे।
वहीं दूसरी ओर विधायक ने दावा किया कि लोनी के उपजिलाधिकारी की अनुमति के लिए आवेदन दिया गया था। गुर्जर ने कहा कि राम कलश यात्रा पारंपरिक है और इस वर्ष से पहले कभी भी आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली।
भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है। उन्होंने एक वीडियो में गुर्जर समाज से यातायात जाम न करने और हर जगह शांति बनाए रखने की अपील की।गाजियाबाद में BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फटे कुर्ते में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 21, 2025
मैंने रामकथा की परमिशन ली। फिर भी पुलिस ने कलश यात्रा रोकने की कोशिश की। महिलाओं से बदतमीजी की। उनके कलश गिर गए। टकराव करके पुलिस मेरी हत्या करना चाहती थी।
चीफ सेक्रेटरी ने तंत्र क्रिया करके… pic.twitter.com/7NJveiWAXj
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक गुर्जर के बयानों पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। यादव ने एक्स पर भाजपा विधायक के दावों के बारे में एक अखबर की खबर साझा करते हुए कहा कि भाजपा के राज में भाजपाई ही खोल रहे राज। कैसे हर तरफ फैला है अन्याय और भ्रष्टाचार। अब क्या इनकी रिपोर्ट भी बदलवाएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
