1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Bhupendra Chaudhary can be new UP bjp president

भूपेंद्र चौधरी को मिल सकती है यूपी भाजपा की कमान, किस वर्ग को साधने का है प्लान?

Bhupendra Chaudhary
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं, लिहाजा चौधरी को राज्य इकाई का प्रमुख नियुक्त करके भाजपा क्षेत्रीय संतुलन साधने पर विचार कर रही है। चौधरी को यूपी भाजपा की कमान सौंपकर पार्टी पश्चिमी यूपी के साथ ही जाट समुदाय को साधने की योजना बना रही है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले जाट नेता चौधरी ने बुधवार शाम भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है।
 
चौधरी केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। वह चौधरी स्वतंत्र देव सिंह की जगह ले सकते हैं, जिन्हें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनाया गया है।
 
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटें जीती थी वहीं 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के सामने उसे पश्चिमी यूपी में तगड़ा झटका लगा था। भाजपा को 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था इनमें से 7 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की थी। अब 2014 के चुनाव में पार्टी फिर इन सीटों को जीतना चाहती है।
 
यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी वर्ष 2007 से 2012 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री रहे। वहीं, 2011-2018 तक लगातार तीन बार पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।
 
अगला लेख
केजरीवाल की बैठक से पहले MLA गायब, AAP का भाजपा पर बड़ा आरोप (Live Updates)