1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel prices have remained stable for 4 months

Petrol Diesel Prices: 4 महीने से है पेट्रोल डीजल की कीमतों में स्थिरता, जानिए देश के अन्य नगरों में क्या हैं भाव

petrol diesel
नई दिल्ली। अक्सर लोगों के मन में पेट्रोल-डीजल को लेकर सवाल होता है कि ये कब सस्ता होगा? पिछले लगभग 4 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से क्रूड ऑइल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही ब्रेंट क्रूड ऑइल 100 डॉलर के नीचे आ गया था। इस वजह से उम्मीद जगी थी कि तेल सस्ता हो सकता है।
 
अब कच्चा तेल फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। लिहाजा पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद अभी तत्काल नहीं दिख रही है। लिहाजा सस्ते फ्यूल के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
 
इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज गुरुवार के लिए पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी कर दी है। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें 6 अप्रैल के बाद से ही नहीं बढ़ाई गई हैं. हालांकि, केंद्र की ओर से उत्‍पाद शुल्‍क में कटौती के बाद मई में पेट्रोल 9 और डीजल 7 रुपए तक सस्‍ता हो गया था।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए, नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08 रुपए, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 रुपए, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
अगला लेख
उत्तरप्रदेश के गांव के औरतों की सोलर चरखे ने बदल दी जिंदगी