शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol becomes costlier by more than Rs 106 in Mumbai
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 अगस्त 2022 (12:41 IST)

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश अन्य नगरों में ईंधन के दाम

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश अन्य नगरों में ईंधन के दाम - Petrol becomes costlier by more than Rs 106 in Mumbai
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए से ऊपर बनी हुई हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए लीटर मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए और आज गुरुवार को भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
पोर्टब्‍लेयर में सबसे सस्‍ता पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74, बिक रहा है। अगर कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव दोबारा बढ़कर 93.16 डॉलर प्रति बैरल जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई बढ़कर 87.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 तथा पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।