1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. heavy rain havoc holidays declared schools in bhopal

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

rain
भोपाल में 18 घंटों में रिकॉर्ड 4 इंच से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है, जिसके बाद राजधानी के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। मौसम विभाग से बारिश के अलर्ट को लेकर मिली जानकारी के बाद यह फैसला लिया गया। 
 
यह आदेश सीबीएसई, सरकारी सहित सभी स्कूलों पर लागू होगा। बारिश अगर जारी रहती है तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 
घरों में पानी घुसने, सड़कें डूबने और ट्रैफिक जाम की वजह से शहर की रफ्तार पूरी तरह थम गई है। सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोग अपने घरों में ही फंसने को मजबूर हैं। यह बारिश सिर्फ जलभराव तक सीमित नहीं है बल्कि इसने शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में