1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol and diesel prices

Petrol-Diesel Price Today 2022: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम?

petrol diesel
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट दाम अपडेट कर दिए हैं। राष्ट्रीय बाजार में आज 13 अगस्त 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी लखनऊ सहित तमाम बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए गए हैं।
 
देश में तेल के दाम लगभग पिछले 2 महीने से ज्यादा समय से स्थिर हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर 5 और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं। उधर कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के अंदर बना हुआ है।
 
21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी जिसके बाद तेल के दाम कम हो गए थे। इससे कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है।
 
देश के प्रमुख शहरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए व डीजल 89.28 रुपए, आगरा में पेट्रोल 96.27 रुपए व
डीजल 89.44 रुपए, कानपुर में पेट्रोल 96.26 रुपए व डीजल 89.45, नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपए व
डीजल 89.93 रुपए तथा लखनऊ में पेट्रोल 96.79 रुपए व डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है। ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं।
अगला लेख
चर्चित मुद्दा: रेवड़ी कल्चर जरूरी या सियासी मजबूरी?