सम्बंधित जानकारी
- UP: अल्प वृष्टि से परेशान किसानों को योगी का दिलासा, सरकार हर कदम पर आपके साथ
- उत्तरप्रदेश में 40 जिलों में औसत से कम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
- पेट्रोल पंप पर पानी की तरह पेट्रोल से धो डाली बुलेट! स्टंटबाज समेत पंप कर्मचारी गिरफ्तार
- टाइगर डे पर सीएम योगी ने बताया, क्यों जरूरी है बाघ
- 3 स्कूटी सवार दबंगों ने एक युवक को बांधकर सड़क पर घसीटा, वीडियो वायरल
यूपी STF ने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को किया गिरफ्तार
Uttar Pradesh news : यूपी एसटीएफ और पुलिस ने लखनऊ में माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि विजय मिश्रा को उमेश पाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किया गया है।
शनिवार को विजय मिश्र किसी काम से लखनऊ गए थे। रात करीब 11 बजे लखनऊ एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की टीम ने उन्हें हयात होटल से हिरासत में ले लिया। विजय मिश्रा को खान सौलत हनीफ के बयान और मोबाइल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विजय मिश्रा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ दोनों के करीबी था। उस पर पर विभिन्न जिलों में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।
