1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 8 people returning from Mahakumbh died due to dumper in Ghazipur

महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की गाजीपुर जिले में डंपर से कुचलकर मौत, 11 गंभीर घायल

8 people returning from Mahakumbh died due to dumper in Ghazipur
Dumper-Van accident : गाजीपुर जिले के नंदगंज क्षेत्र में शुक्रवार को डंपर की टक्कर लगने से वैन सवार 8 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हल्दीचौक गांव के रहने वाले कुछ लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके एक वैन से वापस गोरखपुर जा रहे थे।
 
यह जानकारी अधिकारियों ने दी। जिलाधिकारी आर्यका अखोरी ने बताया कि गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के हल्दीचौक गांव के रहने वाले कुछ लोग प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके एक वैन से वापस गोरखपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में रेवसा गांव में एक डंपर ने वैन को टक्कर मार दी जिससे लोग सड़क पर गिर गए और डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में अमर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, पुष्पा यादव, नित्या सिंह तथा दो अज्ञात लोगों की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 13 व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुधा चौरसिया और श्याम सुंदर की भी मृत्यु हो गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज