सम्बंधित जानकारी
- मायावती ने बताया, किससे शादी कर सकते हैं बसपा कार्यकता?
- प्रियंका गांधी के रोड शो में अन्य दलों के झंडों के उपयोग पर नहीं रहेगी कोई रोक
- Swiggy को मिली आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी, कंपनी रोड शो शुरू करेगी
- कंगना रनौत ने की चुनाव प्रचार की शुरुआत, जय श्रीराम के नारे से किया रोडशो
- PM मोदी के कोयंबटूर रोडशो को HC से मिली मंजूरी, प्रशासन ने कर दिया था इनकार
अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज
Ayodhya UP News : समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद के खिलाफ एक रोडशो के दौरान सरकारी आदेशों के उल्लंघन के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर इनायत नगर पुलिस थाने में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतों की गिनती होगी।
पुलिस ने बताया कि शिकायत में रोडशो के दौरान अनुमति से अधिक वाहनों के उपयोग सहित सरकारी आदेशों के उल्लंघन का आरोप है। मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि सपा नेता डिंपल यादव के नेतृत्व में यहां बृहस्पतिवार को आयोजित रोडशो के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि रोडशो कुमारगंज से मिल्कीपुर तक निकाला गया और उसके कारण रायबरेली राजमार्ग के दोनों लेन पर यातायात जाम हो गया। उन्होंने कहा कि रोडशो में भारी भीड़ थी जिससे क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतों की गिनती होगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
Edited by : Chetan Gour
