1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 6 accused including Azam Khan acquitted in Dungarpur case

डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री आजम खां समेत 6 आरोपी बरी

Azam Khan including
रामपुर (यूपी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को रामपुर की विशेष 'एमपी-एमएलए' अदालत ने डूंगरपुर बस्ती प्रकरण से जुड़े एक मामले में सोमवार को राहत देते हुए बरी कर दिया। खां के वकील जुबेर अहमद खान ने बताया कि विशेष 'एमपी-एमएलए' सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डॉक्टर विजय कुमार ने पूर्व मंत्री के साथ ही 5 अन्य आरोपियों को भी बरी कर दिया है। इस मामले में खां पर साजिश रचने का आरोप था।
 
उन्होंने बताया कि अदालत ने खां के अलावा उनके करीबी रह चुके फसाहत अली खां शानू, इमरान, इकराम, शावेज खां और ठेकेदार बरकत अली को भी साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। खान ने बताया कि रामपुर की डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने 6 दिसंबर 2016 को बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, चोरी, मारपीट, छेड़खानी समेत विभिन्न आरोपों में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज कराए थे।
 
उन्होंने बताया कि इनमें से 4 मुकदमों में फैसला आ चुका है। 2 मामलों में आजम खां बरी हो चुके हैं जबकि 2 में उन्हें सजा सुनाई गई है। खां विभिन्न मामलों में फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कनाडा में भारतीय मूल के नवयुवक की गोली मारकर हत्या