सम्बंधित जानकारी
- सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगाई फटकार, कहा आप बड़े राजमार्ग बना रहे हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग मर रहे
- इंदौर में नशे में धुत ड्राइवर ने पिता-बेटी को रौंदा, उजड़ गया पूरा परिवार
- Maharashtra : साइकल चालक की दुर्घटना में मौत, बीमा कंपनी ने परिजन से मांगा ड्राइविंग लाइसेंस, उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला
- पंजाब के मोहाली में सड़क दुर्घटना में पीएचडी छात्र समेत 3 लोगों की मौत
- कश्मीर में बस और कार की टक्कर, महाराष्ट्र के 3 टूरिस्टों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत, 2 की हालत गंभीर
UP: मथुरा में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 व्यक्तियों की मौत, 1 गंभीर घायल
Mathura Uttar Pradesh News : मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रामताल वृंदावन रोड पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार थार कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और सड़क पर घायल पड़े लोगों को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। घायल को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार थार कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और सड़क पर घायल पड़े लोगों को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान भरतपुर गेट के निवासी साबिर के रूप में हुई है। हादसे में घायल एक व्यक्ति और मारे गए तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
