• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nia took handwriting and voice samples of tahawwur rana inside delhi court mumbai terror attack
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 3 मई 2025 (22:25 IST)

अब खुलेंगे 26/11 मुंबई आतंकी हमले के अहम राज, NIA ने लिए तहव्वुर राणा की आवाज-लिखावट के सैंपल

Tahwwur Rana
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में मुंबई आतंकवादी हमले के कथित सूत्रधार तहव्वुर राणा की आवाज और हस्तलिपि के नमूने एकत्र किए। राणा को कड़ी सुरक्षा में न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) वैभव कुमार के समक्ष लाया गया। एनआईए ने बंद कमरे में हुई अदालती कार्यवाही में उसकी हस्तलिपि के नमूने लिए गए। सूत्र ने बताया कि राणा ने विभिन्न वर्ण और अंक लिखे।
राणा का प्रतिनिधित्व करने वाले उसके कानूनी सहायक वकील पीयूष सचदेव ने अपने मुवक्किल की ओर से कहा कि उसने ‘हाल में अदालत द्वारा दिये गये आदेश का पूरी तरह से पालन किया है, जिसमें उसे अपनी आवाज और लिखावट के नमूने प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। हाल में अदालत ने एनआईए को राणा की आवाज एवं हस्तलिपि के नमूने लेने को कहा था।
विशेष एनआईए न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने एनआईए के आवेदन पर 30 अप्रैल को यह आदेश पारित किया। न्यायाधीश सिंह ने 28 अप्रैल को राणा की हिरासत 12 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। मुंबई के 26/11 हमले के मुख्य षडयंत्रकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी राणा को भारत लाया गया। वह अमेरिकी नागरिक है और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसके भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ उसकी समीक्षा याचिका 4 अप्रैल को खारिज कर दी थी।
मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक रेलवे स्टेशन, दो शानदार होटलों और एक यहूदी केंद्र पर भीषण हमला किया था। यह हमला करीब 60 घंटे तक चला जिसमें 166 लोगों की जान चली गयी। आतंकवादी अरब सागर के रास्ते भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे थे। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
UP: मथुरा में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 व्यक्तियों की मौत, 1 गंभीर घायल