सम्बंधित जानकारी
- तालिबान अच्छे हैं, उनके शांतिपूर्ण कदमों का स्वागत किया जाना चाहिए
- कोरोना वैक्सीन के बाद इन 5 लक्षणों पर रखें नजर, जानिए हेल्थ मिनिस्ट्री की एडवाइजरी
- शायर मुनव्वर राणा ने किया तालिबान का समर्थन, कहा- वे बिगड़े हुए लोग हैं...
- जाति आधारित जनगणना को लेकर 23 अगस्त को PM से मिलेंगे नीतीश कुमार
- Afghanistan Crises : बाइडेन यदि अशरफ गनी की बात मान लेते तो शायद हालात कुछ और होते...
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के 2 लोग संभल में गिरफ्तार, 2 फरार | 2 arrested
संभल (यूपी)। उत्तरप्रदेश के संभल में बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने कथित तौर पर नकली आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी फरार हैं।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि शोभापुर गांव में बुधवार को कालेश के घर पर बहजोई पुलिस ने छापा मारकर फर्जी पहचान पत्र से फर्जी आधार कार्ड बनाने के काम में कथित तौर पर संलिप्त सोनू मौर्य और दानिश को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से बने हुए आधार कार्ड, पहचान पत्र, लैपटॉप और प्रिंटर समेत कई सामान बरामद किए गए। इस मामले के 2 अन्य आरोपी कालेश और यशवीर फरार हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।(भाषा)
