23 सितंबर को कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह
Bank Holiday 23 September : रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने बुधवार 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू कश्मीर में बैंकों की छुट्टी घोषित की है। इस दिन राज्य में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। ALSO READ: बच्चों के पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, फीस बढ़ी; अब सिर्फ इतने साल तक होगी वैधता
कौन थे महाराजा हरि सिंह?
जम्मू-कश्मीर रियासत के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह जी का जन्म 23 सितंबर 1895 को जम्मू में हुआ था। उन्हें एक दूरदर्शी और समाज सुधारक राजा के रूप में याद किया जाता है। 26 अक्टूबर 1947 को उन्होंने भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर इस राज्य को भारत का हिस्सा बनाया।
बाकि देश भर में चालू रहेंगे बैंक
23 तारीख को जम्मू कश्मीर को छोड़कर पूरे देश में बैंक चालू रहेंगे। लोग आम दिनों की भांति यहां ब्रांच में जाकर अपने बैंकिंग संबंधी काम निपटा सकते हैं। जम्मू कश्मीर में भी छुट्टी के दिन एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा चालू रहेगी। ALSO READ: ईपीएफओ की वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपए की गई, जानिए क्या बदलेगा?
26 से 30 सितंबर तक क्यों प्रभावित रहेंगे बैंक?
हड़ताल की वजह से 26 से 30 सितंबर तक भी बैंकों का काम प्रभावित हो सकता है। 26 को चौथा शनिवार है और इसके अगले दिन रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। इस तरह इन 5 दिनों में भी बैंकों का काम बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

