1. लाइफ स्‍टाइल
  2. उर्दू साहित्‍य
  3. नज़्म
  4. Nazm Monsoon season
Last Updated : बुधवार, 17 जून 2026 (16:18 IST)

नज़्म: बरसात का मौसम

Urdu poem on rainy season
गर्मियों का मौसम भी
बिल्कुल 
ज़िन्दगी के मौसम-सा लगता है...
भटकते बंजारे-से
दहकते आवारा दिन 
और
विरह में तड़पती जोगन-सी 
सुलगती लंबी रातें...
काश!
कभी ज़िन्दगी के आंगन में 
आकर ठहर जाए
बरसात का मौसम... 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
लेखक के बारे में
डॉ. फ़िरदौस ख़ान