1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. UP election results 2022

यूपी में कांटे की टक्कर, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज पिछड़े

UP election results
लखनऊ। एग्जिट पोल के रुझानों के उलट उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझान में मुकाबला कांटे का दिखाई दे रहा है। यहां भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है। हालांकि कई दिग्गजों की हालत खराब है। 
 
हालांकि अभी शुरुआती रुझान ही हैं, लेकिन भाजपा से सपा में आए दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर सीट से पीछे चल रहे हैं, वहीं सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर गाजियाबाद की जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। कैराना सीट पर भाजपा की मृगांका‍ सिंह पीछे चल रही हैं। यहां सपा के नाहिद हसन बढ़त बनाए हुए हैं।
 
रायबरेली सदर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में आईं अदिति सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। सरधना सीट पर भाजपा के कट्‍टरपंथी चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले संगीत सोम आगे चल रहे हैं। वहीं, जसवंतनगर सीट पर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं।
अगला लेख
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति Live Update