Dhanteras
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. UP Assembly Election 2017, Vinay Katiyar

सोमनाथ की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में राम मंदिर

UP Assembly Election 2017
राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने गोसाईगंज विधानसभा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान हमने कोई तारीख नहीं बताई थी तथा राम मंदिर का निर्माण होगा और कोई तारीख नहीं बता पाएंगे। जिस तरह सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का निर्माण कराया था उसी तर्ज पर राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
कटियार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर लड़कियों से इंटर तक कोई फीस नहीं ली जाएगी, किसानों का 15 दिन में चीनी मिलों से गन्ने का भुगतान दिलाएंगे, प्रदेश से गुंडाराज समाप्त होगा और सभी गुंडे-बदमाशों की जगह जेल में होगी, लड़कों की फीस माफ होगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होंने 'प्रधानमंत्री सड़क योजना' के तहत पूरे देश में पक्की सड़कों का जाल बिछाया।
 
भाजपा सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जिला कोषाध्यक्ष सियाराम सर्राफ, समाजवादी महिला सभा फैजाबाद की पूर्व जिलाध्यक्ष उषा दुबे, गन्ना सहकारी समिति फैजाबाद के पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह, बसपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनेवल वर्मा, मैहर (कबीरपुर) के पूर्व बीटीसी सदस्य अरुण कुमार सिंह व प्रधान घनश्याम कनौजिया ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
 
कार्यक्रम में राजस्थान से सांसद नरायण पंचालिया, अंबेडकर नगर सांसद डॉ. हरिओम पांडेय, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, जनार्दन मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पांडेय, मनमोहनदास, शोभनाथ वर्मा, रामकेवल वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
 
भाजपा के अन्य नेताओं में वीरभान सिंह, अमर बहादुर सिंह, दिग्विजय निषाद, ब्रह्मादीन तूफानी, फयाराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रणजीत वर्मा, रामकेवल यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मराज पटेल ने की।

अरुणिमा सिन्हा 17 को फैजाबाद में : चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे कि मतदाता जागरूक हो सके और घर से निकलकर वोट दें किंतु फिर भी 11 फरवरी को हुए प्रथम चरण के मतदान का प्रतिशत औसतन 64 रहा, जो कि पिछले विधानसभा चुनाव में हुए मतदान 61.04 प्रतिशत के मुकाबले अधिक जरूर था,  लेकिन जिस प्रकार से जागरूकता अभियान चलाया गया उससे उम्मीद की जा रही थी कि मतदान का प्रतिशत और अधिक होगा।  

अब अन्य चरणों के मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए जागरूकता अभियान अनवरत रूप से जारी है। उसी परिप्रेक्ष्य में 17 फरवरी को चुनाव आयोग उत्तरप्रदेश की ब्रांड एम्बेसेडर अरुणिमा सिन्हा फैजाबाद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रही हैं। 
ये भी पढ़ें
ग्राउंड रिपोर्ट : फैजाबाद की 4 सीटों पर भाजपा के सामने अपनों को मनाना बड़ी चुनौती