मंगलवार, 23 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. बजट 2024-25
  3. बजट न्यूज़ 2024
  4. What did Madhya Pradesh get in budget which gave 29 out of 29 seats
Last Updated : मंगलवार, 23 जुलाई 2024 (20:19 IST)

29 में से 29 सीट देने वाले मध्य प्रदेश को बजट में क्या मिला?

29 में से 29 सीट देने वाले मध्य प्रदेश को बजट में क्या मिला? - What did Madhya Pradesh get in budget which gave 29 out of 29 seats
Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को ज्यादा वक्त नहीं बीता है। इस चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा को 29 में से 29 सीटें जिताई थीं। इस जीत के साथ लोगों की स्वाभाविक तौर से उम्मीदें भी रही होंगी कि केन्द्र से मध्य प्रदेश को 'जिताने का इनाम' भी मिलेगा, लेकिन निर्मला सीतारमण के बजट में मध्य प्रदेश के हाथ खाली रह गए। दूसरे शब्दों में कहें मप्र की जनता हाथ मलती रह गई। हालांकि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा- विकास, प्रगति और जनकल्याण को समर्पित केंद्रीय बजट 2024-25। चुनावी राज्य महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के लिए भी बजट में अलग से कोई घोषणा सामने नहीं आई है। ALSO READ: EPFO को लेकर बजट में बड़ा ऐलान, 3 योजनाओं से मिलेगा फायदा
 
इन योजनाओं में मिलेगा लाभ : सीधे तौर पर मध्य प्रदेश के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा घोषित अन्य योजनाओं का मध्य प्रदेश के लोगों को भी फायदा मिलेगा। आदिवासी समुदाय के लिए सीतारमण ने पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना की घोषणा की है। मप्र को इस घोषणा का लाभ मिलेगा यहां आदिवासी समुदाय की जनसंख्या करीब 22 फीसदी है। सबसे ज्यादा आदिवासी मप्र में ‍ही निवास करते हैं। 5 साल में 4 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की जो घोषणा बजट में की गई है, उसका फायदा भी मप्र के युवाओं को मिलेगा। ALSO READ: Budget 2024 : मोबाइल-चार्जर होंगे सस्ते, बजट के ऐलान का आपको होगा कितना फायदा
 
मुद्रा योजना की रकम भी 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। इतना ही नहीं महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं का भी लाभ यहां की महिलाओं को मिलेगा। अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश के छात्रों को भी सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। सरकार 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन देगी, जिस पर महज 3 फीसदी सालाना ब्याज लगेगा। अन्य  राज्यों के किसानों की तरह मध्य प्रदेश के किसानों को भी लाभ होगा। ALSO READ: General Budget 2024: एमपी के उद्योग जगत ने बजट को खुलकर सराहा, व्यापारिक संगठनों की संतुलित प्रतिक्रिया
 
एक्स पर लोगों के मजेदार कमेंट : एक्स पर लोगों ने मध्य प्रदेश को बजट में कुछ नहीं मिलने पर मजेदार कमेंट किए। प्रयाग ने लिखा- मध्य प्रदेश की स्थिति उस सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी की तरह है जो 100 में से 100 अंक तो लाता है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिलती। रेशमा आलम ने लिखा- भाजपा ने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की 87 में से 84 सीटें, लेकिन बजट में उन्हें क्या मिला? एक ने लिखा कि भाजपा को आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा। Viki4u (Modi Ka Parivar) हैंडल से लिखा गया कि जिन्होंने भाजपा को वोट दिया वो नहीं रो रहे और तुम लोगों का रोना नहीं रुक रहा। ALSO READ: Budget में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को मिलेंगे 91 हजार करोड़, कैंसर की 3 दवाएं होंगी सस्ती
 
क्या कहा शिवराज ने : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट 2024-25 की सराहना करते हुए इसे कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 'वरदान' बताया और कहा कि यह एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करता है। चौहान ने कहा कि बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। उन्होंने जोर दिया कि वित्तीय योजना किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को बढ़ावा देगी। यह बजट कृषि और ग्रामीण विकास के लिए एक वरदान है।
Edited by: vrijendra Singh Jhala