सम्बंधित जानकारी
- दशक का पहला बजट, निर्मला सीतारमण ने इस तरह किया अरुण जेटली को याद
- बजट से पहले IMF से मोदी सरकार के लिए आई खुशखबर...
- LIVE Union Budget 2020-21 : अप्रैल में आएगा GST का आसान वर्जन, बजट का फोकस गांव, गरीब और किसान
- Budget 2020-21 highlights: नरेन्द्र मोदी सरकार का आम बजट, मुख्य बिन्दु...
- बजट पर बोले अरविंद केजरीवाल, देखते हैं मोदी सरकार को दिल्ली की कितनी है परवाह
Budget 2020: कौनसा देश कितना खर्च करता है अपने बजट पर?
बजट के बाद उसके अच्छे और बुरे होने पर बहस का सिलसिला चलता रहेगा, लेकिन क्या आपने कभी हमारे देश के बजट की दूसरे देशों के बजट से तुलना की है। आईये जानते हैं अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों की तुलना में हमारे देश का बजट कैसा है।
जानकर हैरानी होगी कि चीन शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करता है, जबकि अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा अपने रक्षा बजट पर धन खर्च करता है। भारत शिक्षा और रक्षा बजट में इन दोनों देशों से काफी पीछे है।
किस देश का कितना बजट
पिछले साला यानी 2019-20 में भारत का कुल बजट 27.86 लाख करोड़ रुपए था, जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे कहीं ज्यादा धन चीन ने अपनी शिक्षा पर खर्च कर दिए। चीन ने 10 महीने जनवरी से अक्टूबर तक 29.58 लाख करोड़ खर्च कर दिए। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा शक्तिशाली माने जाने वाला अमेरिका अपनी सुरक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करता है। 2019-20 में अमेरिका का रक्षा बजट पर 51.21 लाख करोड़ खर्च किए।
स्वास्थ्य बजट पर तुलना
भारत ने स्वास्थ्य पर 64 हजार 999 करोड़ खर्च किए। अमेरिका ने 88.66 लाख करोड़। जबकि चीन ने 1.46 लाख करोड़, पाकिस्तान ने 510 करोड़ और बांग्लादेश ने 4 हजार 866 करोड़ रुपए खर्च किए।
शिक्षा बजट पर तुलना
भारत ने अपनी शिक्षा पर 94 हजार 854 करोड़, अमेरिका ने 4.56 लाख करोड़, चीन ने 29.58 लाख करोड़, पाकिस्तान ने 3 हजार 564 करोड़ और बांग्लादेश ने 45 हजार 100 करोड़ खर्च किए।
रक्षा बजट पर तुलना
देश के रक्षा बजट पर भारत ने 3.05 लाख करोड़, अमेरिका ने 51.21 लाख करोड़, चीन ने 12.61 लाख करोड़, पाकिस्तान ने 53 हजार 164 करोड़ और बांग्लादेश 27 हजार 40 करोड़ व्यय किए।