सम्बंधित जानकारी
- बजट से पहले शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रही तेजी
- Union Budget 2020-21 : 5 लाख तक की इनकम हो सकती है टैक्स फ्री, ऑटो सेक्टर को बड़ी घोषणाओं की उम्मीद
- LIVE Union Budget 2020-21 : नरेन्द्र मोदी सरकार का आम बजट, जानिए क्या है खास...
- प्राचीन भारत में भी था बजट का चलन, जानिए कौन होता था 'पणि'
- Budget 2020: बहीखाता लेकर निकलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
बजट पर बोले अरविंद केजरीवाल, देखते हैं मोदी सरकार को दिल्ली की कितनी है परवाह
नई दिल्ली। मोदी सरकार अपना Budget 2020-21 पेश करने वाली है। इसी बीच दिल्ली चुनाव भी होना है। बजट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बजट बताएगा कि भाजपा को हम दिल्लीवालों की कितनी परवाह है।
केजरवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के लोगों को पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बजट में दिल्ली के हितों की रक्षा करेगी। चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को और भी ज्यादा मिलना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि बजट बताएगा कि भाजपा को हम दिल्लीवालों की कितनी परवाह है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव 8 फरवरी को होना है। 12 फरवरी को मतगणना की जाएगी।
