शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock market falls sharply amid tensions in West Asia
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 6 मार्च 2026 (17:24 IST)

ईरान-US जंग के बीच Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 1097 अंक फिसला, Nifty भी 24500 के नीचे

Indian stock market falls sharply amid tensions in West Asia
Share Market Update News : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर सूचकांक आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 1,097.00 अंक फिसलकर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 315.45 अंक लुढ़ककर 24,450.45 अंक पर आ गया। अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी, यूरोपीय बाजारों में सुस्त रुझान और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।

खबरों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर सूचकांक आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 1,097.00 अंक फिसलकर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 315.45 अंक लुढ़ककर 24,450.45 अंक पर आ गया। अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी, यूरोपीय बाजारों में सुस्त रुझान और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया।
सेंसेक्स के शेयरों में इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फिनसर्व और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल थे। अमेरिकी-ईरान तनाव बढ़ने से मध्य पूर्व के प्रमुख तेल और गैस स्रोतों की आपूर्ति बाधित हुई, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं। इसके चलते भारतीय शेयर बाजारों में पिछली सत्र की राहत रैली के बाद गिरावट जारी रही।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,752.52 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,153.37 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
निफ्टी में शामिल कंपनियों में ICICI बैंक, इटरनल, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूज़र्स रहे, जबकि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, NTPC, ONGC और सन फार्मा मुख्य गेनर्स के तौर पर उभरे।
मिडिल ईस्ट में इसराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल ने भारतीय शेयर बाजारों के सेंटीमेंट पर दबाव बनाया हुआ है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से भी सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Attacks को नाकाम करने के लिए ईरान अपना रहा रूस वाला 'देसी जुगाड़' ! US और इजराइल ऐसे खा रहे हैं धोखा