शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Indian stock markets closed with heavy losses today
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026 (16:40 IST)

Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 961 अंक लुढ़का, Nifty भी 25200 के नीचे

Share Market Update News
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 961 अंक लुढ़क गया, वहीं एनएसई निफ्टी भी 318 अंक तक टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और मारुति के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट आई। इस गिरावट के कारण बीएसई मार्केट कैप में 3.35 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा का नुकसान हुआ। 
 
खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 961 अंक लुढ़क गया, वहीं एनएसई निफ्टी भी 318 अंक तक टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई।
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और मारुति के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट आई। इस गिरावट के कारण बीएसई मार्केट कैप में 3.35 लाख करोड़ रुपए से ज्‍यादा का नुकसान हुआ।
 

इन दिनों बंद रहेगा शेयर बाजार

मार्च में बैंक छुट्टियों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार भी बंद रहेगा। 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (श्री महावीर जयंती) को बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते ट्रेडिंग बंद रहेगी।
इससे पहले यानी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बदलाव के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 82,248.61 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 14 अंक चढ़कर 25,496.55 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
 
मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ट्रेंट, एटर्नल, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Excise policy case में Arvind Kejriwal को राहत, CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की अर्जी