जंग से हिला शेयर बाजार, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, निवेशकों को भारी नुकसान
हालांकि कुछ देर बाद ही शेयर बाजार संभला हुआ नजर आया। सेंसेक्स 1000 अंक या 1.21 फीसदी गिरकर 80,282 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 300 अंक टूटकर 24,900 से नीचे आ गया।
BSE के टॉप 30 शेयरों में से 29 में भारी गिरावट रही, सिर्फ बीईएल के शेयर में 1 फीसदी की तेजी रही। इंडिगो के शेयर करीब 5 फीसदी गिरे तो एलएंडटी के शेयरों में भी करीब 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
6 लाख करोड़ स्वाहा
बीएसई का मार्केट कैप 463.50 लाख करोड़ रुपए पर था, जो सोमवार को घटकर 457.50 लाख के करीब पहुंच गया। निवेशकों के वैल्यूवेशन में 6 लाख करोड़ रुपए की कमी आई।
वैश्विक बाजारों में भी दबाव
इससे पहले युद्ध की वजह से दुनियाभर के बाजारों में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। जापान का निक्केई 225 874.07 पॉइंट्स नीचे 57,976.20 पर खुला। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 11.08 पॉइंट्स (-0.27%) नीचे 4,151.80 पर खुला, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 2% से ज्यादा गिर गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मध्य पूर्व में तनाव लंबा चला तो भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है और महंगाई का दबाव भी बढ़ सकता है।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta