बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. टॉप न्यूज़
  4. Mamta Banerjee will go to Lucknow to support Akhilesh,
Written By

अखिलेश का साथ देने लखनऊ जाएंगी ममता बनर्जी, भाजपा के खि‍लाफ करेंगी वर्चुअल रैली

mamta benarjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ जाएगीं। वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ भाजपा के खिलाफ वर्चुअल रैली करेंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।अब तक के ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में मुख्य रूप से सपा और भाजपा आमने सामने हैं।

पिछले साल जब पश्चिम बंगाल में चुनाव था तो अखिलेश यादव ने भी सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और सपा राज्य सभा सदस्य जया बच्चन को ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने के लिए भेजा था। जनवरी में उन्होंने ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया था।

बताया जाता है कि 8 फऱवरी को ममता बनर्जी लखनऊ में रह सकती हैं औऱ वह अखिलेश यादव के लिए वर्चुअल रैली भी कर सकती हैं। वह वाराणसी भी जा सकती हैं। अखिलेश य़ादव से उनक मुलाकात होगी उसके बाद रैली का समय पता चल पाएगा। इसके बाद मंगलवार को वे दोनों संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बनर्जी इस चुनाव में सपा का सहयोग करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, AQI 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई