सम्बंधित जानकारी
- गायब हुआ युगांडा का वेटलिफ्टर टोक्यो एयरपोर्ट पर मिला भारतीय जर्सी में, ओलंपिक संघ के अधिकारी रह गए भौंचक्के
- नोवाक जोकोविच की प्रेस कांफ्रेंस में एक किनारे पर रखी नजर आई Coca Cola की बोतल, Euro Cup का खौफ अभी भी बरकरार
- मेसी बिन अर्जेंटीना का हुआ बुरा हाल, ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम से मिली 0-2 से हार
- भारतीय वायुसेना के यह 5 जांबाज, टोक्यो ओलंपिक 2020 में करेंगे मेडल लाने की जी तोड़ कोशिश
- चिली की यह ताइक्वांडो खिलाड़ी कोरोना के कारण हुई ओलंपिक से बाहर, इंस्टा प्रोफाइल है मॉडल जैसी (फोटो)
तीरंदाजी : दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में 9वें स्थान पर
मुख्य बिंदु
- दीपिका कुमारी तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में 9वें स्थान पर
- दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया
- टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद है दीपिका
- अंतिम 32 एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को
युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा। उन्होंने 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया।
पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा। कोरिया की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है। जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेयंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। अंतिम 32 एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जाएंगे। (भाषा)
