बिग बॉस 5 : ईद पर मिले दिल
37 वें दिन की कहानी
ईद का दिन बिग बॉस के घर में रहने वालों के लिए खुशियां लेकर आया। इस दिन दुश्मनों ने हाथ मिलाए। पुरानी बातों को भूलने के वादे किए। कुछ झगड़े भी हुए, लेकिन तुरंत स्थिति को संभाल लिया गया।
37 वें दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हुई। संजय दत्त ने सभी को ईद की शुभकामनाओं के साथ मिठाई भिजवाई। सारे हाउसमेट्स बेहद खुश हुए और उन्होंने इस खास दिन को खास ड्रेस पहनकर विशेष बनाया।
37 वें दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हुई। संजय दत्त ने सभी को ईद की शुभकामनाओं के साथ मिठाई भिजवाई। सारे हाउसमेट्स बेहद खुश हुए और उन्होंने इस खास दिन को खास ड्रेस पहनकर विशेष बनाया।
PR |
विदा ने अपने घर वालों को ईद मुबारक कहा। वे अपने परिवार को मिस कर रही थी और सारे समय रोती रहीं। विदा की इस मनोस्थिति सभी अच्छी तरह समझते थे, इसलिए सभी उसे चुप कराने की कोशिश करते रहे।
दिन गुजरने के साथ स्काय और लक्ष्मी में किसी छोटी-सी बात को लेकर झगड़ा हो गया, लेकिन तुरंत स्थिति को भांपते हुए उन्होंने पैच-अप कर लिया।

