1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. jasleen matharu relationship with sukhvinder singh

जसलीन के साथ अफेयर की बात पर क्या बोले सुखविंदर

जसलीन मथारू
टेलीविज़न के सबसे विवादास्पद शो 'बिग बॉस सीज़न 12' भी विवादों से भरा पड़ा है। एक के बाद एक विवाद घर में खड़े हो रहे हैं। बिग बॉस के टास्क तो एक से एक होते हैं। ऐसे में ही एक टास्क आया जिसमें सभी के सीक्रेट शेयर किए गए।
 
जसलीन का सीक्रेट आया कि उनका एक सेलिब्रिटी सिंगर से रिश्ता था। उसका नाम अनूप जलोटा ने खोल दिया और कहा कि जसलीन सिंगर सुखविंदर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। 
 
इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद अनूप ने यह भी बताया कि उन्हें इस बारे में पता था क्योंकि उनके सर्कल में इसके बारे में बात थी। इस खबर के बाद सीधे सुखविंदर से इस बारे में पूछा गया। इसके जवाब में सुखविंदर ने साफ तौर पर मना कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं था। 
 
उनके बीच रिलेशनशिप नहीं थी। हालांकि सुखविंदर का यह कहना है कि उनका और जसलीन का परिवार बहुत क्लोज़ है। साथ ही उन्होंने जसलीन के साथ बहुत काम किया है लेकिन दोनों में रिश्ता कभी नहीं बना। 
 
सुखविंदर ने आगे बताया कि दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। वे उन्हें प्यार से बबलू बुलाती हैं। वे बिग बॉस में जाने से पहले उनसे मिलने भी आई थीं। अब वे इस खबर से काफी शॉक में हैं और इस बारे में जसलीन के पिता केसर मथारू से बात भी करने जाएंगे। 
अगला लेख
दादी की वजह से आएगा कार्तिक-नायरा की ज़िंदगी में भूचाल, शो में होगी नई एंट्री