बिग बॉस 7 : कौन बनेगा सरताज?
बिग बॉस सीजन सात के विजेता का नाम घोषित होने में कुछ ही घंटे शेष हैं और ये बात तय हो गई है कि गौहर खान, तनीषा मुकर्जी, संग्राम सिंह और एजाज खान में से कोई एक जीतने में कामयाब होगा। तगड़े दावेदार एंडी अंतिम पड़ाव से थोड़े दूर रह गए और ये बात चौंकाने वाली रही क्योंकि कई लोग उन्हें ही विजेता मानकर चल रहे थे। आइए बात करते हैं चार बचे हुए फाइनलिस्ट्स की, कि इनमें से किसका दावा मजबूत है और क्यों वह विजेता बन सकता है।
गौहर खान
जिस तरह अरमान कोहली और कुशल टंडन विवादास्पद प्रतियोगी रहे हैं, वैसा ही हाल गौहर खान का है। उनकी भी ज्यादातर प्रतियोगियों से बनी नहीं और वे लगातार पंगे लेती रही। खासतौर से तनीषा से उनकी प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है। गौहर के पक्ष में सबसे मजूबत बात यह है कि वे दिमागी रूप से बेहद मजबूत है। जीत के लिए कटिबद्ध हैं। हर टास्क उन्होंने जीत को ध्यान में रखकर ही पूरा किया है। अपनी बातों को वे तर्क के साथ रखना जानती हैं। नियमों का वे पालन करने की पूरी कोशिश करती हैं। वाद-विवाद में वे माहिर हैं और इस मामले में सब पर भारी पड़ी हैं। वे सबसे तगड़ी दावेदार हैं। कुशल को लेकर उन्होंने कई गलतियां की हैं जो भारी पड़ सकती हैं। कुशल का नाम किसी मुद्दे से जुड़ा हुआ हो तो गौहर, कुशल का पक्ष ही लेती थीं और वहां पर वे ज्यादार सही साबित नहीं हुई। कुशल के कारण उनका खेल बिगड़ा और अन्य प्रतियोगियों से संबंध खराब हुए। फिर भी गौहर की इच्छा शक्ति और दृढ़ता की तारीफ करना पड़ेगी कि तमाम विरोधों के बावजूद वे मैदान में डटी हुई हैं।
तनीषा मुकर्जी