1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख
Written By समय ताम्रकर

नया धारावाहिक : हमारी देवरानी

स्टार प्लस पर 26 मई 2008 से

नया धारावाहिक हमारी देवरानी
PR
स्टार प्लस पर 26 मई 2008 से ‘हमारी देवरानी’ नामक नया धारावाहिक शुरू होने जा रहा है। यह धारावाहिक प्रत्येक सोमवार से गुरुवार दोपहर 1.30 पर देखा जा सकेगा।

इस कार्यक्रम का निर्माण शोभना देसाई प्राइवेट लि‍मिटेड ने किया है। इसके पूर्व वे ‘शगुन’ का निर्माण कर चुके हैं।

‘हमारी देवरानी’ की कहानी अहमदाबाद स्थित नानावटी परिवार की है। इसमें पाँच बड़ी बहुओं के साथ सबसे छोटी देवरानी के खट्टे-मीठे संबंधों को दिखाया गया है।

यह धारावाहिक भक्ति (कृष्णा) की एक भावनात्मक दास्तान है, जो छोटे से शहर की एक साधारण लड़की है। भक्ति का विश्वास और समर्पण उसके जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। वह अपनी दादी काशी बेन के घर में बड़ी होती है। उसकी दादी ही उसके लिए सब कुछ है।

भक्ति एक साधारण, लेकिन बहुत ही मजबूत चरित्र वाली लड़की है जो कठिन परिस्थितियों में कभी समर्पण नहीं करती। उसका विश्वास और प्यार हमेशा उसे सफलता के लिए सही रास्ता दिखाता है।

PR
परिस्थितियाँ उसे अहमदाबाद लेकर आती है, जहाँ उसकी शादी एक ऐसे परिवार में होती है, जिसमें छह भाई हैं। जहाँ पर वह यह महसूस करती है कि जिस रास्ते पर वह चल रही है और जिस परिवार में उसका संबंध हुआ है, दोनों के ही भाग्य में कुछ और लिखा है। इस धारावाहिक में जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है।

यह धारावाहिक न सिर्फ एक पारिवारिक ड्रामा है, बल्कि मध्यमवर्गीय भारतीय परिवारों की यह सही तस्वीर प्रस्तुत करता है।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें