Thu, 16 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. janmashtami recipes

श्रीकृष्ण का प्रिय व्यंजन : गोकुल पीठा

janmashtami recipes
सामग्री : 

1 कप ताजा कसा  हुआ नारियल, 250 ग्राम मावा, 1/2 कप गुड़, 1/2 टी स्पून इलायची, 2 कप
शक्कर, 1 कप मैदा, घी तलने के लिए, चांदी का वर्क, 
बादाम व काजू की कतरन। 
 
विधि : 
 
एक पैन में नारियल, मावा, गुड़ किसा हुआ व इलायची मिलाकर 5 मिनट भूनें। इसके छोटे गोले बनाकर अलग रखें। शक्कर की 1 तार की चाशनी बनाएं। मैदे में पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं।

अब नारियल के गोलों को मैदे के घोल में डुबोकर गर्म घी में सुनहरा भूरा होने तक तलें। फिर इन्हें कुछ देर चाशनी में डुबोकर रखें। इन्हें चांदी के वरक, कतरे बादाम एवं कतरे काजू से सजाएं। रसभरे गोकुल पीठे तैयार हैं। 

- मोना अग्रवाल