सम्बंधित जानकारी
- खरबूजा क्रश कैसे बनाएं, नोट करें आसान विधि
- बड़ा मंगल पर हनुमान जी के लिए घर पर बनाएं ये खास भोग, नोट करें रेसिपी
- Hanuman Ji Bhog: हनुमान जी का प्रिय भोग कैसे बनाएं, अभी नोट करें ये नैवेद्य
- Ram Navami 2024: रामनवमी पर लगाएं रामलला को यह खास भोग, होंगे प्रसन्न
- Ram Navami 2024: रामलला के जन्मोत्सव पर बनाएं धनिये पंजीरी का प्रसाद, नोट करें विधि
फादर्स डे पर पापा के लिए बनाएं ये खास डिश, नोट करें रेसिपी
ras malai recipe
Father's Day Sweet : हम सभी के लिए फादर्स डे एक बहुत ही खास दिन है, और ऐसे समय में आप उनके लिए अपने हाथों से कुछ खास डिशेज बना कर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानें यहां खास रेसिपी-
रसमलाई : ras malai recipe
सामग्री : आटा 250 ग्राम (कवर के लिए), घी 1 बड़ा चम्मच, पिसी शक्कर 50 ग्राम, इलायची पावडर 1 छोटा चम्मच। भरावन के लिए : बारीक कटी मेवा 1 छोटी कटोरी। रबड़ी के लिए : फूल क्रीम दूध 2 लीटर, शक्कर 2 टेबल स्पून, केसर के धागे 3, सजाने के लिए पिस्ता कतरन 1 चम्मच, बादाम 8-10।
विधि : सबसे पहले आटे को घी में गुलाबी भूनकर शक्कर और 1 गिलास पानी डालकर गाढ़ा हलवा तैयार करें। दूध को शक्कर और केसर के धागे डालकर आधा रहने तक उबालें।
इसे ठंडा होने दें। एक बड़ा चम्मच हलवा लेकर हथेली पर फैलाएं और इसके अंदर एक चम्मच मेवा रखकर चारों ओर से बंद करके हाथ से हल्का-सा चपटा करें।गरम तवे पर एक चम्मच घी लगाकर दोनों ओर सुनहरा होने तक सेकें।
इन्हें गरम-गरम ही तैयार रबड़ी में डालें। ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाएं और पिता के साथ Father's Day से सेलिब्रेट करें।
