1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Barfi tricolour recipes

गणतंत्र दिवस पर बनाएं मावा-पनीर की स्वादिष्‍ट तिरंगी बर्फी, ये रही सरल विधि

Barfi tricolour recipes
सामग्री :
 
150 ग्राम पनीर, 400 ग्राम फ्रेश मावा (खोया), 350 ग्राम शक्कर, मीठा पीला व हरा रंग, चांदी का बरक, आधा चम्मच इलायची पावडर।
 
विधि :
 
सबसे पहले खोया और पनीर को कद्दूकस करके रख लें। अब इसमें शक्कर मिलाएं, तत्पश्चात कड़ाही में मध्यम आंच पर पकने दें। मिश्रण गाढ़ा होने पर गैस बंद कर दें। अब तैयार मिश्रण को तीन भागों में बराबर बांट लें। 
 
पहले वाले को सफेद रखें। दूसरे भाग में मीठा पीला व तीसरे भाग में हरा रंग मिला लें। हल्के हाथ से मोटा बेल लें और सबसे नीचे हरा, फिर सफेद और ऊपर पीले रंग की जमा दें और हल्के से हाथ से दबा कर बरक चिपका दें।

अब इसको चौकोर शेप छोटे-छोटे साइज में काटें और मावा-पनीर की तिरंगी स्वादिष्‍ट बर्फी पेश करें।

अगला लेख
त्वचा के दाग-धब्बे हटाने के लिए, त्वचा पर करें फिटकरी से मसाज