सम्बंधित जानकारी
- शेयर बाजार में मचा कोहराम, जबर्दस्त बिकवाली से सेंसेक्स हुआ धड़ाम
- चरमसुख Charmsukh सीरिज में उल्लू Ullu पर नई कहानी Impotent नपुसंक लड़के ने बरबाद की लड़की की जवानी
- दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, AQI 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई
- प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17,500 से नीचे आया
- Weather Alert: हरियाणा में शीतलहर की स्थिति, पंजाब और राजस्थान में छाया घना कोहरा
सेंसेक्स 150 अंक से अधिक चढ़ा, इन शेयरों में तेजी
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख के बीच मारुति, टाइटन और बजाज फिनसर्व के शेयर में वृद्धि से शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स मंगलवार को 150 अंक से अधिक चढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 156.46 अंक की बढ़त लेकर 57,777.65 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 48.75 अंक की वृद्धि के साथ 17,262.35 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब 1.83 प्रतिशत की वृद्धि मारुति के शेयर में हुई। साथ ही टाइटन, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ पावर ग्रिड, टीसीएस, एसबीआई, एनटीपीसी और इंफोसिस के शेयर लाल निशान में रहे।
इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,023.63 अंक की गिरावट लेकर 57,621.19 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 302.70 अंक फिसलकर 17,213.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग और शंघाई के शेयर मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल और टोक्यो इस दौरान लाभ में थे।
