सम्बंधित जानकारी
- यूक्रेन संकट : बाइडन की रूस को चेतावनी, अमेरिकियों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह
- PM Modi के बयान पर घमासान, केजरीवाल ने बताया झूठ, कांग्रेस ने कहा- बिना योजना के लॉकडाउन थोपा था
- सोना 146 रुपए चढ़ा, चांदी भी 635 रुपए उछली
- शराबियों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 40 फीसदी तक सस्ती मिल रही है शराब...
- दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना, AQI 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई
दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान के 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। रात में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज किया गया।
एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
