शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 11 indian fishermen arrested by Srilankan navy
Written By
Last Modified: मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (10:48 IST)

श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

श्रीलंका की नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा - 11 indian fishermen arrested by Srilankan navy
रामेश्वरम। श्रीलंका की नौसेना ने उनकी समुद्री सीमा में दाखिल होने के आरोप में मंगलवार को यहां से 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया। वहीं, मछुआरों ने उनके साथियों के समुद्री सीमा लांघने के आरोप को खारिज किया है।
 
मत्स्य पालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को तड़के 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया और तीन नौकाएं भी जब्त कर लीं।
 
इस बीच, रामनाथपुरम से लोकसभा सदस्य के. नवस कानी ने केन्द्र को घटना की जानकारी दी है और इस समस्या का स्थायी हल ढूंढने की अपील की है।
ये भी पढ़ें
दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना