सम्बंधित जानकारी
- BSE में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट, सेंसेक्स 158 और निफ्टी 33 अंक फिसला
- Share Market : सेंसेक्स 15 अंक टूटा, निफ्टी में भी मामूली गिरावट
- Share Market : सेंसेक्स 535 अंक उछला, निफ्टी भी नए शिखर पर
- शेयर बाजार में लगातार छठे दिन उछाल, निफ्टी 22,150 पर
- BSE News: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 376 और निफ्टी 130 अंक उछला
शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 790 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 22 हजार से नीचे
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 790 अंक का गोता लगा गया। वहीं निफ्टी भी 247.20 अंक की गिरावट के साथ 21,951.15 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 790.34 अंक यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 72,304.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 872.93 अंक तक लुढ़क गया था। पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 247.20 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,951.15 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, विप्रो, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत टूटकर 82.90 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,509.16 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 305.09 अंक चढ़ा था, जबकि निफ्टी 76.30 अंक के लाभ में रहा था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
