सम्बंधित जानकारी
- BAT ने ITC में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 12,927 करोड़ में हुआ सौदा, क्या हुआ शेयरों पर असर?
- शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रही गिरावट, Sensex 200 और Nifty 61 अंक फिसला
- Share Market Today: बैंक और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से Sensex 625 अंक टूटा, Nifty में भी 175 अंक की गिरावट
- भारत के चौथी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बनने और अमेरिकी टैरिफ को लेकर Share Market में आई तेजी, Sensex 455 और Nifty 148 अंक चढ़ा
- 3 दिन घटा तो 2 दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, क्या है अस्थिरता की वजह?
हीरो फिनकॉर्प लाएगा 3,668 करोड़ का IPO, क्या है इसमें खास?
Hero fincorp IPO : दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प के वित्तीय सेवा प्रभाग हीरो फिनकॉर्प को 3,668 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है। बहरहाल अब आईपीओ में दिलचस्पी रखने वाले निवेशकों को इस आईपीओ का बेसब्री से इंतजार है। ALSO READ: BAT ने ITC में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 12,927 करोड़ में हुआ सौदा, क्या हुआ शेयरों पर असर?
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ 2,100 करोड़ रुपए के नए निर्गम और 1,568 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश (OFS) का संयोजन होगा।
सेबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हीरो फिनकॉर्प को 22 मई को आईपीओ लाने की मंजूरी दी गई। इसने आईपीओ लाने के लिए अगस्त में सेबी के समक्ष अपने प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। हालांकि अभी आईपीओ की तारिख की घोषणा नहीं की गई।
जानिए हीरो फिनकॉर्प के बारे में : हीरो फिनकॉर्प एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFC) है जो भारत में मुख्य रूप से खुदरा, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (MSME) ग्राहक वर्गों के लिए वित्तीय उत्पादों की एक विविध श्रृंखला पेश करती है। कंपनी ने 2024 में कंपनी की कुल संपत्ति 53205 करोड़ थी और उसने 8360 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
हीरो फिनकॉर्प की ताकत : हीरो फिनकॉर्प भारत में खुदरा और एमएसएमई ग्राहकों को लक्षित करता है। हीरो ब्रांड का भी इसे जबरदस्त फायदा मिला है। इसने कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री के एक महत्वपूर्ण हिस्से को वित्तपोषित किया है। कंपनी के पास मार्च 2024 तक 11.8 मिलियन का मजबूत ग्राहक आधार था। कंपनी के पास 7,500 से ज्यादा कर्मचारी, 140 शाखाएं और 4,257 हीरो मोटोकॉर्प डीलर टचपॉइंट हैं।
क्या है कमजोरी : हीरो फिनकॉर्प के दोपहिया वाहन ऋण पूरी तरह से हीरो मोटोकॉर्प पर निर्भर है। अगर हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों की मांग में कमी आती है तो इसका सीधा नुकसान कंपनी को होगा। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का NPA कुल सकल ऋणों का 4.02% था।
edited by : Nrapendra Gupta
