1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Latest Mumbai Stock Exchange Prices for January 3, 2025

Share bazaar: शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में रही गिरावट, नेस्ले और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे

इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार चढ़ाव

Mumbai Stock Exchange
Share bazaar News: घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 181.04 अंक की गिरावट के साथ 79,762.67 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 56.55 अंक फिसलकर 24,132.10 अंक पर रहा।ALSO READ: शेयर बाजार में महिला निवेशकों की बढ़ रही संख्या, हर 4 नए निवेशकों में 1 महिला
 
इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, नेस्ले और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे।ALSO READ: शेयर मार्केट पर कैसा रहेगा वक्री गुरु का प्रभाव?
 
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।ALSO READ: वर्ष 2025 में क्या 1 लाख पार कर जाएगा शेयर मार्केट, जानिए क्या कहता है ज्योतिष
 
ब्रेंट क्रूड वायदा 76.16 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर : अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कई दिनों की बिकवाली के बाद गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,506.75 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बिहार में बीपीएससी परीक्षा पर बवाल, पप्पू यादव समर्थकों ने रोकी ट्रेनें, प्रशांत किशोर पर FIR