kalsarpa dosh calculator
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Vivo Pro Kabaddi League, U Munba

प्रो कबड्डी : यू मुंबा ने हरियाणा को 38-32 से हराया

Vivo Pro Kabaddi League
मुंबई। यू मुंबा ने अपने शानदार डिफेंस के दम पर हरियाणा स्टीलर्स को वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में बुधवार को 38-32 से पराजित कर टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज की। मुंबई की तरफ से अनूप कुमार ने सर्वाधिक आठ और कुलदीप सिंह ने सात अंक जुटाए।
             
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली खासकर दूसरे हाफ में। मुंबई ने पहले हाफ में 20-15 के स्कोर के साथ पांच अंकों की मनोबल बढ़ाने वाली बढ़त कायम रखी थी लेकिन दूसरे हाफ में हरियाणा ने जोरदार खेल दिखाया और 27-27 और 29-29 से स्कोर बराबर कर दिए। 
             
मुंबई ने संयम बनाए रखते हुए हरियाणा को एक-एक अंक के अंतर से पीछे छोड़ा और अंतत: 38-32 के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई की तरफ से अनूप कुमार ने सर्वाधिक आठ और कुलदीप सिंह ने सात अंक जुटाए। हरियाणा की तरफ से विकास कंडोला ने नौ और वजीर सिंह ने सात अंक जुटाए। 
           
रेड में दोनों टीमों ने एक समान 21-21 अंक बटोरे, लेकिन डिफेंस में मुंबई ने हरियाणा के सात के मुकाबले 14 अंक बटोरे। ऑल आउट से दोनों टीमों ने दो-दो अंक जुटाए। इस जीत के बाद मुंबई के 10 मैचों से 24 अंक हो गए हैं और वे तीसरे स्थान पर है, जबकि हरियाणा इस हार के बाद सात मैचों से 23 अंक लेकर चौथे स्थान पर खिसक गया है। 
         
टूर्नामेंट में कल मुंबई में बारिश के कारण दो मैच नहीं हो पाए थे, लेकिन आज से मुकाबले फिर शुरू हो गए। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया की जर्सी पहनने को बेताब