1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Vandana Kataria

वंदना कटारिया ने जीत के साथ मनाया 200वें मैच का जश्न

Vandana Kataria
मैड्रिड। भारत की वंदना कटारिया ने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच का जश्न जीत के साथ मनाया। भारत ने स्पेन के खिलाफ तीसरा टेस्ट 3-2 से जीता, जो वंदना का 200वां मैच था।
 
 
उत्तरप्रदेश की 26 वर्षीय वंदना ने मात्र 17 साल की उम्र में सीनियर टीम के साथ वर्ष 2009 में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण रूस के कजान में चैंपियंस चैलेंज 2 टूर्नामेंट में किया था। इसके बाद से वे लगातार भारतीय टीम का हिस्सा बनी हुई हैं।

वे 2013 में जर्मनी में हुए जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की शीर्ष स्कोरर थीं। वंदना ने 2 साल पहले रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था। (वार्ता)
अगला लेख
FIFA WC 2018 : तकनीक ने दिलाई विश्व कप की पहली पेनल्टी