1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Shooter Anish Bhanwal, ISSF Junior World Cup

निशानेबाज अनीश को मिला तीसरा स्वर्ण पदक

Shooter Anish Bhanwal
सिडनी। उभरते हुए निशानेबाज अनीश भानवाल ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप के 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जो इस प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धाओं में देश का तीसरा स्वर्ण पदक है।


फाइनल में 15 साल का यह खिलाड़ी सर्वोच्च स्कोर के साथ पहुंचा था, जहां उनका सामना भारत के अनहद जावान्दा और राजकुमार सिंह संधू के अलावा चीन के 3 निशानेबाजों से था। क्वालीफिकेशन में 585 अंक के साथ शीर्ष पर रहे अनीश ने खिताबी मुकाबले में 29 निशाने के साथ करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता।

अनीश के स्वर्ण पदक के साथ ही भारतीय टीम कुल 15 पदकों के साथ तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। भारत के नाम 6 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक हैं। चीन ने रिकॉर्ड 1733 अंक के साथ 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया जबकि अनीश, जावान्दा और आदर्श सिंह की टीम को रजत पदक मिला। इसका कांस्य पदक भी भारतीय खिलाड़ियों की टीम को मिला जिसमें संधू के साथ जपत्येश सिंह जसपाल और मनदीप सिंह शामिल थे। (भाषा)
अगला लेख
राष्ट्रमंडल खेल पहली सीढ़ी, मेरा लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप : हिना सिद्धू