1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sweden government arranges flight for Indian coach

स्वीडन सरकार ने भारतीय कोच के लिए फ्लाइट का इंतजाम किया

Government of Sweden
नई दिल्ली। भारतीय महिला अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल टीम के स्वीडिश कोच थॉमस डेनेरबी बुधवार को गोवा से स्वदेश के लिए रवाना होंगे क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते देश में 21 दिन के लॉकडाउन से खिलाड़ियों की ट्रेनिंग रूक गई है।

स्वीडिश सरकार ने भारत में अपने नागरिकों को ले जाने का इंतजाम किया है, डेनेरबी और हमवतन फिटनेस कोच पर कार्लसन इसी फ्लाइट से रवाना होंगे।भारतीय फुटबॉल महासचिव कुसल दास ने मंगलवार को कहा, ‘हां, मुख्य कोच डेनेरबी कल अपने घर स्वीडन के लिए रवाना हो रहे हैं। अभी कोई ट्रेनिंग नहीं चल रही और खिलाड़ी भी अपने घर जा चुके हैं।’

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत में 5 स्थलों पर 2 से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। 60 साल के अनुभवी डेनेरबी को पिछले साल नवंबर में मुख्य कोच नियुक्त किग या गया था।
अगला लेख
Covid-19 : रोहित ने 80 लाख रुपए का दान दिया