1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sardar Singh Former Hockey Captain

हॉकी विश्व कप : भारत की स्वप्निल शुरुआत से पूर्व कप्तान सरदार सिंह प्रभावित

Sardar Singh
ग्रेटर नोएडा। पूर्व कप्तान सरदार सिंह विश्व कप हॉकी में भारत की स्वप्निल शुरुआत से प्रभावित हैं और उन्होंने शुक्रवार को यहां उम्मीद जताई कि मेहमान टीम अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर 43 साल बाद खिताब जीतने में सफल रहेगी।
 
 
भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 5-0 से प्रभावशाली जीत दर्ज करके विश्व कप में शानदार शुरुआत की। भारत ने अब तक केवल एक बार 1975 कुआलालंपुर में खिताब जीता था।
 
सरदार ने यहां एचसीएल फाउंडेशन वार्षिक खेल प्रतियोगिता से इतर कहा कि हॉकी विश्व कप में भारत ने स्वप्निल शुरुआत की है। यह अच्छी हॉकी खेली और पहला मैच जीतना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हालांकि अभी टूर्नामेंट शुरू हुआ है और अभी काफी मैच खेले जाने हैं। उम्मीद है कि भारत जीत की लय बरकरार रखेगा। (भाषा)
अगला लेख
टेक्नो इंडिया, जीडी गोयनका, मारिया पब्लिक, श्रीकुमारन स्कूल सेमीफाइनल में