1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania Mirza announced her retirement

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने किया संन्यास का ऐलान

Sania Mirza
ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने बुधवार को संन्यास की घोषणा कर दी। सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। यानी इस साल वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी।
 
सानिया ने कहा- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं।उन्होंने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है। 
 
बुधवार को उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड में नकी और यूक्रेन की नादिया किचेनोक की जोड़ी को स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने 4-6 6-7(5) से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन में सानिया अभी मिक्स्ड डबल्स का मैच खेलेंगी। उन्होंने अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनाई है।
 
उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा ने अब तक 6 ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम किए हैं। महिला डबल्स में उन्होंने 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।
 
अगला लेख
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला