1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal Kidambi Srikkanth

साइना, कश्यप और श्रीकांत दूसरे दौर में

Saina Nehwal
कुआलालम्पुर। ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल, पारूपल्ली कश्यप और किदाम्बी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के दूसरे दौर में पहुंच गए।

सातवीं वरीयता प्राप्त साइना ने महिला एकल में हांगकांग की जाय शुआन देंग को 14-21, 21-18, 21-18 से हराया।
 
महिला एकल में अकेली भारतीय साइना का सामना अब हांगकांग की गैर वरीय पुइ यिन यिप से होगा। कश्यप ने डेनमार्क के रासमस गेमके को 19-21, 21 - 19, 21-10 से मात दी, वहीं श्रीकांत ने सिर्फ 30 मिनट में हांगकांग के एंगस का लोंग एंग को 21-17, 21-11 से हराया।
अगला लेख
फेडरर और वोज्नियाकी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अगले दौर में, एंडरसन हारे