1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Parupalli Kashyap, Badminton Tournament

बैडमिंटन टूर्नामेंट में कश्यप दो जीत के साथ मुख्य ड्रॉ में पहुंचे

Parupalli Kashyap
कुआलालम्पुर। भारत के परुपल्ली कश्यप ने मंगलवार को क्वालीफाइंग में दो मुकाबले जीतकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया। 
 
 
कश्यप ने क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में फ्रांस के लुकास क्लेयरबाउट को 21-14, 21-9 से और दूसरे दौर में रूस के व्लादिमीर मालकोव को 21-12, 21-17 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली। कश्यप का मुख्य ड्रॉ के पहले राउंड में बुधवार को डेनमार्क के रेस्मस गेमके से मुकाबला होगा जिनके खिलाफ उनका 1-1 का करियर रिकॉर्ड है। 
 
इस बीच शुभंकर डे, रितुपर्णा दास और मुग्धा आग्रे को क्वालिफिकेशन के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल बुधवार को पहले राउंड से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। श्रीकांत और साइना को टूर्नामेंट में सातवीं वरीयता मिली है। (वार्ता)
 
अगला लेख
जोकोविच, सेरेना और वीनस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में