1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sai Sudarshan has kept his basics right feels coach Raman

उसका क्रिकेट का ककहरा दुरूस्त है, इसी वजह से वह खास है: साइ सुदर्शन पर बोले रमन

IPL
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन का मानना है कि युवा साइ सुदर्शन को क्रिकेट के ककहरे की बखूबी समझ है और लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्धता के कारण वह सफल क्रिकेटर बनेगा।तमिलनाडु के 23 वर्ष के साइ सुदर्शन तकनीक के धनी और एकाग्रचित्त क्रिकेटर हैं।रमन ने PTI(भाषा) वीडियो से कहा ,‘‘ उसका क्रिकेट का ककहरा दुरूस्त है। उसके रवैये में कोई कमी नहीं है और उसके बेसिक्स भी ठीक है। वह लक्ष्य को लेकर समर्पित भी है।’’

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और घरेलू टीमों के कोच रह चुके रमन ने कहा ,‘‘ पिछले कुछ अर्से से उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। लोगों का ध्यान उस पर गया ह। वह किसी भी स्तर पर या किसी भी टीम के लिये खेल रहा हो, उसने रनों की भूख दिखाई है जो कमाल की है।’’सुदर्शन ने इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिये छह मैचों में 329 रन बनाये हैं।

रमन ने कहा ,‘‘ वह लगातार नये स्ट्रोक्स पर काम कर रहा है जो अहम है। अगर आप आईपीएल जैसी शीर्ष स्तरीय स्पर्धा में एक सत्र में सफल होते हैं तो अगले सत्र में आप पर फोकस अधिक होता है। लेकिन साइ हर सत्र में नये शॉट्स पर काम कर रहा है और अपने विकल्पों में भी इजाफा कर रहा है।’’उन्होंने कहा ,‘‘ आईपीएल का मूल लक्ष्य नयी प्रतिभाओं को मंच देना है और वह हो रहा है। दिल्ली का वह लड़का प्रियांश आर्य काफी आक्रामक बल्लेबाज है। उसकी बल्लेबाजी देखकर अच्छा लगा।’’
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
T20I Mumbai League का चेहरा होंगे रोहित शर्मा, भारतीय खिलाड़ी भी खेल सकते हैं