शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Riddhima Dilwari Pro Golf Tour
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 नवंबर 2019 (17:50 IST)

रिद्धिमा ने प्रो गोल्फ टूर में पांचवां खिताब जीतकर आर्डर ऑफ मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया

Riddhima Dilwari
कोलकाता। रिद्धिमा दिलवारी ने महिला प्रो गोल्फ टूर में सत्र के आखिरी और 15वें चरण में धैर्य से खेलते हुए शुक्रवार को खिताब अपने नाम किया। रिद्धिमा के लिए यह सत्र का पांचवां खिताब है जिससे वह आर्डर ऑफ मेरिट में गौरिका विश्नोई के बाद दूसरे स्थान पर रही। 
 
रिद्धिमा ने इस सत्र में पुरस्कार के तौर पर 11,09,433 रुपए जीते जबकि बीमारी के कारण 15वें चरण से बाहर रहने के बाद भी गौरिका ने पुरस्कार के तौर पर 11,84,100 रुपए जीते। 10 लाख से ज्यादा की कमाई करने वाली महिला गोल्फरों में अमनदीप द्राल भी शामिल हैं जो 10,55,933 रुपए की राशि के साथ आर्डर ऑफ मेरिट में तीसरे स्थान पर हैं। 
 
रॉयल कोलकाता गोल्फ कोर्स पर रिद्धिमा तीसरे दौर के बाद दीक्षा डागर से 3 शॉट से पिछड़ रही थीं लेकिन आखिरी दौर में उन्होंने 2 अंडर 70 का कॉर्ड खेला। रिद्धिमा एक अंडर 215 के स्कोर के साथ विजेता बनी जबकि डागर ने आखिरी दौर में 2 ओवर 74 का कॉर्ड खेला और दूसरे स्थान पर रही। 
 
गौरिका, रिद्धिमा और अमनदीप हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट पर शीर्ष तीन स्थान पर रही जबकि नेहा (9,47,583 रुपए), गुरसिमर बड़वाल (7,85,733 रुपए) और त्वेसा मलिक (7,34, 334 रुपए) क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रही।
ये भी पढ़ें
मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक, भारत ने तीसरी बार 1 दिन में बनाए 400 रन