Nishad Kumar | पैरा एथलीट निषाद कुमार का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया कांस्य और टोकियो पैरालम्पिक खेलों का कोटा
दुबई। भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने दो मीटर का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करते हुए दुबई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में कांस्य पदक जीतकर टोकियो पैरालम्पिक 2020 का कोटा भी हासिल किया। निषाद का यह कोटा टोकियो खेलों के लिए भारत का नौवां कोटा है।
भारत ने अब तक तीन कांस्य समेत 6 पदक जीत लिए हैं जबकि लंदन में 2017 में हुई चैंपियनशिप में उसके 5 पदक थे। रियो पैरालम्पिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्डधारी अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड रॉबर्ट्स ने 2.03 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, वहीं चीन के होंगजे चेन को कांस्य पदक मिला।
निषाद ने भारतीय पैरालम्पिक समिति से कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरी पहली विश्व चैंपियनशिप है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि पदक जीतूंगा। मेरा अगला लक्ष्य टोकियो पैरालम्पिक 2020 है। भारतीय कोच सत्यनारायण ने कहा कि निषाद में अपार संभावनाएं हैं और वह टोकियो में पदक का प्रबल दावेदार होगा। (भाषा)

