• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. PV Sindhu, Saina Nehwal, World Badminton Rankings
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 4 मई 2017 (20:06 IST)

पीवी सिंधु और साइना एक-एक स्थान गिरीं

पीवी सिंधु और साइना एक-एक स्थान गिरीं - PV Sindhu, Saina Nehwal, World Badminton Rankings
नई दिल्ली। भारत की पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। 
 
सिंधु 1 स्थान खिसककर चौथे नंबर पर और साइना नौवें नंबर पर पहुंच गई है। सिंधु हाल में चीन के वुहान में हुई एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं जबकि साइना पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। एशियाई चैंपियन बनी ताइपे की तेई जू यिंग का चोटी का स्थान बना हुआ है। 
 
पुरुष वर्ग में अजय जयराम अपने 13वें स्थान पर बरकरार हैं। बी. साई प्रणीत 1 स्थान के सुधार के साथ 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि किदाम्बी श्रीकांत 4 स्थान गिरकर 26वें नंबर पर खिसक गए हैं। समीर वर्मा को 1 स्थान का फायदा हुआ है और वे 27वें नंबर पर आ गए हैं। 
 
पुरुष युगल में मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी की जोड़ी 1 स्थान के सुधार के साथ 25वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी 1 स्थान गिरकर 16वें नंबर पर खिसक गए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
दिग्गज क्रिकेटर बोले, भारत चैंपियंस ट्रॉफी में खेले